पिछले दिनों भाजपा द्वारा पश्चिम बर्दवान की सभी नौ सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी गयी है। इस घोषणा के बाद से ही भाजपा नेताओं में नाराजगी है। जामुड़िया में ऐसे कई नेता हैं जो पार्टी के लिए जेल तक गए हैं। उनके खिलाफ दर्जनों केस दर्ज हैं। उन्हें पार्टी को जमीनी स्तर से मजबूत बनाने का कार्य किया है लेकिन विधानसभा चुनाव के लिए उनका नाम नहीं आने से स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। इस बात पर पूछे जाने पर भाजपा उम्मीदवार तापस राय ने कहा कि यह सब तृणमूल कांग्रेस की साजिश है जो लोग आज भाजपा प्रत्याशी का विरोध कर रहे हैं वो लोग जमीनी स्तर के नेता नहीं है।
आपको बता दें जामुड़िया के भाजपा उम्मीदवार तापस राय की उम्मीदवारी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओ ने नंदीमोड स्थित पेट्रोल पंप के पास विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल थी। कार्यकर्ताओं ने तापस राय गोबैक के नारे लगाए
भाजपा कार्यकर्ता मलय चक्रवर्ती ने कहा कि जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार के रूप में हमलोग तापस राय को स्वीकार नहीं कर सकते हैं। इसका एक मात्र है वह जामुड़िया के नहीं है। उन्होंने बताया कि जामुड़िया से स्थानीय कई लोगो के नाम राज्य एवं केंद्रीय कमिटी को भेजा गया था
पूर्व माकपा पार्षद शामिल हुए भाजपा में
जहां एक ओर टिकट बंटवारे के लेकर भाजपा में कलह मची हुई है। वहीं दूसरी ओर आए दिन अन्य पार्टियों से लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। आज जामुडिया के माकपा पार्षद विष्णु पाठक ने भाजपा का हाथ थाम लिया है। भाजपा के जिला कार्यलय में जिला कन्वेनर शिवराम बर्मन ने भाजपा का झंडा थमा उन्हें भाजपा में शामिल किया।
31 comments